संदेश

नास्ता लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सूजी तवा पिज्जा रेसिपी: बिना मैदा और बिना ओवन के 10 मिनट में बनाएं मार्केट जैसा चीज़ी पिज्जा

चित्र
    अमेज़न पर भजन के लिए करताल खरीदने के लिए क्लिक करें सूजी तवा पिज्जा रेसिपी: बिना मैदा और बिना ओवन के 10 मिनट में बनाएं मार्केट जैसा चीज़ी पिज्जा ​पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मुंह में पानी आ जाता है। जब भी हल्की भूख लगी हो या वीकेंड पर कुछ मजेदार खाने का मन करे, तो पिज्जा सबसे पहली पसंद होता है। लेकिन अक्सर मैदा और ओवन की वजह से लोग इसे रोज खाने से परहेज करते हैं। ​यदि आप सेहत से समझौता किए बिना घर पर ही बेकरी जैसा टेस्टी और चीज़ी पिज्जा बनाना चाहते हैं, तो 'मंजू रसोई' (Manju Ki Rasoi) की यह खास रेसिपी आपके लिए ही है। आज हम बनाएंगे सूजी से बना तवा पिज्जा, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहतमंद और बेहद आसान भी है। ​सूजी तवा पिज्जा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ​इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे ओवन या बाजार के ईस्ट (Yeast) की जरूरत नहीं है। घर की रसोई में मौजूद चीजों से ही यह आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। ​ पिज्जा बेस बनाने के लिए: ​सूजी (रवा) – 1 कप ​ताजा दही – ½ कप ​पानी – आवश्यकतानुसार ​बेकिंग सोडा या इनो – ¼ छ...

स्पेशल वेजिटेबल मैगी रेसिपी (Vegetable Maggi Recipe in Hindi)

चित्र
वेजिटेबल मैगी बनाना सीखें   स्पेशल वेजिटेबल मैगी रेसिपी (Vegetable Maggi Recipe in Hindi) ​नमस्कार दोस्तों! मंजू की रसोई में आपका स्वागत है। ​मैगी एक ऐसी डिश है जो बच्चे हो या बड़े, सभी की ऑल-टाइम फेवरेट होती है। जब भी हल्की भूख लगी हो या शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और झटपट खाने का मन हो, तो सबसे पहले दिमाग में मैगी का ही ख्याल आता है। ​वैसे तो मैगी 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है, लेकिन अगर इसमें ताज़ी सब्जियां और थोड़ा सा देशी तड़का मिला दिया जाए, तो इसका स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाते हैं। आज हम बनाएंगे 'मसाला वेजिटेबल मैगी' , जो स्वाद में एकदम लाजवाब और बनाने में बहुत आसान है। ​तैयारी का समय ​ तैयारी का समय: 5 मिनट ​ पकाने का समय: 7-8 मिनट ​ कुल समय: 12-13 मिनट ​ कितने लोगों के लिए: 2 लोग ​आवश्यक सामग्री (Ingredients) ​ मैगी नूडल्स: 2 पैकेट ​ मैगी टेस्टमेकर (मसाला): 2 पैकेट ​ पानी: 3 कप ​ मक्खन (Butter) या तेल: 1 बड़ा चम्मच ​ प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ) ​ टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ) ​ शिमला मिर्च: 1/2 (बारीक कटी हुई) ​ हरी मटर: 2-3 बड़े चम्मच...

सूजी का हलवा suji ka halwa

चित्र
सुजी का हलवा बनाने की सामग्री   यह भी पढ़ें Suji ka halwa सूजी का हलवा कैसे बनाएं ? Table of contents सूजी का हलवा बनाने की सामग्री  सूजी  का हलवा बनाने की सामग्री सूजी का हलवा बनाने की विधि सूजी का हलवा परोसना सूजी का हलवा भारत का प्रसिद्ध व्यंजन है। हमें याद है बचपन में जब नाना जी आते थे तो मां झटपट सूजी का गरमागरम हलवा और नमकीन परोस देती थी।  शहर हो या गांव, आज भी आपको घर घर में सूजी का हलवा बनाने की सामग्री  सहजता से मिल जाएगी। तो आइए , सूजी का हलवा बनाने की सामग्री और विधि का विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।          सूजी का हलवा बनाने की सामग्री< dtt/span> style="color: #ff00fe;">    सूजी --250 ग्राम     चीनी --150 ग्राम     घी ---200 ग्राम    पीला फूड कलर --- दो चुटकी   छोटी इलायची पाउडर -- दो चुटकी   काजू -- सात - आठ बारीकी से कटी हुई।   बादाम -- सात - आठ बारीकी से कटी हुई।   पिस्ता -- 10 बारीक कटी हुई।   किसमिस -- दो की स्पून।   केवड़ा वाटर -- एक टी ...

Chhole khao LaJBab छोले खाओ लाजबाव

चित्र
 छोले खाओ लाजबाव , chhole khao LaJbab छोले कैसे बनाएं  छोले बनाने के तरीके  आओ छोले बनाएं। Kabuli chane ke chhole  तरह-तरह से बनाए भी जाते हैं और खाएं भी जाते हैं। चने के कितनी प्रजातियां हैं , उनमें काबुली चना बड़ा होता है जिससे नाना प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। आइए , इसके छोले बनाते हैं और खुद भी खाते हैं और मेहमानों को भी खिलाते हैं। छोले बनाने की सामग्री ( चार लोगों के लिए ) रात भर भिगोया हुआ काबुली चना एक कप, साबूत जीरा आधी चम्मच, बारिक कटा हुआ प्याज तीन, लहसुन अदरक पेस्ट दो चम्मच,कटे हुए टमाटर आधा कप, छोले मसाला 2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, अमचूर एक चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, धनिया पाउडर दो चम्मच, जीरा पाउडर एक चम्मच, तेल आवश्यकता के अनुसार, नमक स्वादानुसार। छोले बनाने की विधि प्रेशर कुकर में काबूली चने को मुलायम होने तक पकाएं। अब इसे पानी से निकाल कर एक ओर रख लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और साबूत जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो कड़ाही में प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट डाल दें। प्याज जब गुलाबी हो जाए तो कड़ाही में टमाटर डालकर भूनें। अब कड़ाही में छ...

Mung dal kachaudi, मूंग दाल कचौड़ी

चित्र
 मूंगदाल कचौड़ी कैसे बनाएं Mung dal kachaudi kaise banaye मूंग दाल कचौड़ी बनाने की सामग्री ( चार आदमी के लिए ) कुकिंग टाइम -  90 मिनट  * गेहूं का आटा 1/2 कप,  * मैदा 1/2 कप, * नमक 1/4 चम्मच, * तेल 2 चम्मच, * ठंडा पानी गूंथने के लिए, * जीरा 1/2 चम्मच, * धनिया पाउडर 1/2 चम्मच, * लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, * अमचूर पाउडर 1/2 चम्मच, * चाट मसाला 1/2 चम्मच, * सौंफ पाउडर 1/2 चम्मच, * तेल 1 चम्मच। मूंग दाल कचौड़ी बनाने की विधि मूंग दाल कचौड़ी बनाने के लिए पहले आटा, मैदा, नमक और तेल को अच्छी तरह मिलाएं। धीरे धीरे पानी डालकर अच्छी तरह गूंद लें। अब गूंदें हुए आटे को कम से कम 20 मिनट ढककर छोड़ दो। अब हमें भरावन तैयार करना चाहिए। इसके लिए मूंगदाल नमकीन को ग्राइंडर में पीस लें। अब स्टोव जलाएं और एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मूंग दाल पाउडर और सभी मसाले डालकर भूनें। जब मसाले में खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को ठंडा होने दें। अब गूंदें हुए आटे का छोटा छोटा लोई बनाएं। अब प्रत्येक लोई में भरावन डाल कर लोई का मुंह बंद कर दें। इसे हथेली पर रखकर थोड़ा चपटा कर दें।  सभी...