संदेश

आलू की मसालेदार सब्जी कैसे बनाएं? घर पर बनाएं स्वादिष्ट Potato Masala Sabji

चित्र
 🥔 आलू की मसालेदार सब्जी कैसे बनाएं? घर पर बनाएं स्वादिष्ट Potato Masala Sabji  आलू की मसालेदार सब्जी कैसे बनाएं? घर पर बनाएं स्वादिष्ट Potato Masala Sabji आलू की सब्जी भारतीय घरों में बहुत पसंद की जाती है। इसे रोटी, पूरी, पराठे या चावल के साथ आसानी से खाया जा सकता है। अगर आप भी कम समय में स्वादिष्ट और मसालेदार आलू की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर आजमाएं। 📌 आलू की सब्जी बनाने की सामग्री आलू – 4 मध्यम आकार के प्याज – 1 बारीक कटा हुआ टमाटर – 2 बारीक कटे हुए हरी मिर्च – 1–2 अदरक – 1 छोटा चम्मच जीरा – ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – 2 बड़े चम्मच हरा धनिया – थोड़ा सा पानी – आवश्यकतानुसार 🍳 आलू की मसालेदार सब्जी बनाने की विधि 1. आलू तैयार करें सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद आलू का छिलका उतारकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 2. मसाला तैयार करें कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो इसमें कटा हु...

रेसिपी: कुरकुरी भिंडी मसाला (Dhaba Style)

चित्र
  रेसिपी: कुरकुरी भिंडी मसाला (Dhaba Style) ​यह एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे और बड़े दोनों चाव से खाते हैं। इसे आप रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ 'साइड डिश' के रूप में सर्व कर सकते हैं। ​ सामग्री (Ingredients): ​ भिंडी: 250 ग्राम (लंबी कटी हुई) ​ बेसन: 2 बड़े चम्मच ​ चावल का आटा: 1 बड़ा चम्मच (कुरकुरेपन के लिए) ​ मसाले: हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और आमचूर पाउडर। ​ अजवाइन: आधा छोटा चम्मच ​ तेल: तलने या शैलो फ्राई करने के लिए ​ नमक: स्वादानुसार ​ बनाने की विधि (Step-by-Step Method): ​ तैयारी: भिंडी को अच्छे से धोकर सुखा लें। अब इन्हें बीच में से लंबा-लंबा काट लें। ध्यान रहे, भिंडी पूरी तरह सूखी होनी चाहिए। ​ कोटिंग: एक बड़े बर्तन में कटी हुई भिंडी लें। इसमें बेसन, चावल का आटा, सारे सूखे मसाले (नमक छोड़कर) और अजवाइन डालें। थोड़ा सा तेल छिड़कें ताकि मसाला भिंडी पर चिपक जाए। ​ नमक: जब आपको तुरंत फ्राई करना हो, तभी नमक डालें। पहले नमक डालने से भिंडी पानी छोड़ देगी और कुरकुरी नहीं बनेगी। ​ फ्राई करना: कड़ाही में तेल गरम करें। गरम तेल में भिंडी को थो...

सूजी का हलवा suji ka halwa

चित्र
सुजी का हलवा बनाने की सामग्री   यह भी पढ़ें Suji ka halwa सूजी का हलवा कैसे बनाएं ? Table of contents सूजी का हलवा बनाने की सामग्री  सूजी  का हलवा बनाने की सामग्री सूजी का हलवा बनाने की विधि सूजी का हलवा परोसना सूजी का हलवा भारत का प्रसिद्ध व्यंजन है। हमें याद है बचपन में जब नाना जी आते थे तो मां झटपट सूजी का गरमागरम हलवा और नमकीन परोस देती थी।  शहर हो या गांव, आज भी आपको घर घर में सूजी का हलवा बनाने की सामग्री  सहजता से मिल जाएगी। तो आइए , सूजी का हलवा बनाने की सामग्री और विधि का विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।          सूजी का हलवा बनाने की सामग्री< dtt/span> style="color: #ff00fe;">    सूजी --250 ग्राम     चीनी --150 ग्राम     घी ---200 ग्राम    पीला फूड कलर --- दो चुटकी   छोटी इलायची पाउडर -- दो चुटकी   काजू -- सात - आठ बारीकी से कटी हुई।   बादाम -- सात - आठ बारीकी से कटी हुई।   पिस्ता -- 10 बारीक कटी हुई।   किसमिस -- दो की स्पून।   केवड़ा वाटर -- एक टी ...

Chhole khao LaJBab छोले खाओ लाजबाव

चित्र
 छोले खाओ लाजबाव , chhole khao LaJbab छोले कैसे बनाएं  छोले बनाने के तरीके  आओ छोले बनाएं। Kabuli chane ke chhole  तरह-तरह से बनाए भी जाते हैं और खाएं भी जाते हैं। चने के कितनी प्रजातियां हैं , उनमें काबुली चना बड़ा होता है जिससे नाना प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। आइए , इसके छोले बनाते हैं और खुद भी खाते हैं और मेहमानों को भी खिलाते हैं। छोले बनाने की सामग्री ( चार लोगों के लिए ) रात भर भिगोया हुआ काबुली चना एक कप, साबूत जीरा आधी चम्मच, बारिक कटा हुआ प्याज तीन, लहसुन अदरक पेस्ट दो चम्मच,कटे हुए टमाटर आधा कप, छोले मसाला 2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, अमचूर एक चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, धनिया पाउडर दो चम्मच, जीरा पाउडर एक चम्मच, तेल आवश्यकता के अनुसार, नमक स्वादानुसार। छोले बनाने की विधि प्रेशर कुकर में काबूली चने को मुलायम होने तक पकाएं। अब इसे पानी से निकाल कर एक ओर रख लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और साबूत जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो कड़ाही में प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट डाल दें। प्याज जब गुलाबी हो जाए तो कड़ाही में टमाटर डालकर भूनें। अब कड़ाही में छ...

दही बड़े बनाने का तरीका

चित्र
                  दही बड़े बनाने के तरीके दही बड़े एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन हैं जो बनाने में आसान हैं। यहां बताया गया है कि आप घर पर कैसे दही बड़े बना सकते हैं: सामग्री:  * 1 कप उड़द की दाल (5-6 घंटे भिगोई हुई)  * तेल (तलने के लिए)  * 2 कप दही (फेंटा हुआ)  * 2 चम्मच नमक  * 2 चम्मच जीरा पाउडर (भुना हुआ)  * 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)  * ¼ चम्मच काली मिर्च  * ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर बनाने का तरीका:  * दाल का पेस्ट बनाएं: भिगोई हुई उड़द की दाल को अच्छी तरह पीसकर एक चिकना पेस्ट बना लें।  * वड़े बनाएं: तेल को एक कड़ाही में गरम करें। दाल के पेस्ट से छोटे-छोटे वड़े बनाएं और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक तलें।  * नमकीन पानी में डालें: तले हुए वड़ों को नमकीन पानी में डालकर 5-10 मिनट के लिए रख दें।  * दही में मिलाएं: एक बाउल में फेंटा हुआ दही लें और उसमें नमक, जीरा पाउडर, हरा धनिया, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं।  * सजाएं और परोसें: नमकी...

Dhaniya patta aur tamater ki chatni, धनिया पत्ता और टमाटर की चटनी कैसे बनाएं

चित्र
  Dhaniya patta aur tamater ki chatni, धनिया पत्ता और टमाटर की चटनी धनिया पत्ता और टमाटर की चटनी कैसे बनाएं, धनिया पत्ता की चटनी कैसे बनाएं, धनिया की हरी चटनी कैसे बनाएं, धनिया पत्ता की चटनी का जायका, शीत ऋतु की लाभदायक धनिया पत्ता की चटनी,  धनिया पत्ता और टमाटर की चटनी बनाने की सामग्री धनिया की हरी पत्ती 100 ग्राम पका टमाटर 2 हरी मिर्च 3 लहसुन पांच दाना नमक स्वादानुसार सरसों तेल 10 ग्राम धनिया पत्ता को सफाई से धोकर बारीक काट लें। टमाटर को भी अच्छी तरह साफ कर लें। उसे टूकडा बना लें। फिर धनिया पत्ता, कटा हुआ टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च,को मिक्सी में खूब बारीक पीस लें। अब उसमें स्वादानुसार नमक, सरसों तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप के सामने धनिया पत्ता और टमाटर की चटनी बनकर तैयार हो गया। इसे रोटी, चावल तथा अन्य भोज्य पदार्थ के साथ सर्व करें। Suji ka halwa संपर्क करें, contact me डॉ उमेश कुमार सिंह हिन्दी में पी-एच.डी हैं और आजकल धनबाद , झारखण्ड में रहकर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते हैं। You tube channel educational dr Umesh 277, face book, Instagram, khab...

Mung dal kachaudi, मूंग दाल कचौड़ी

चित्र
 मूंगदाल कचौड़ी कैसे बनाएं Mung dal kachaudi kaise banaye मूंग दाल कचौड़ी बनाने की सामग्री ( चार आदमी के लिए ) कुकिंग टाइम -  90 मिनट  * गेहूं का आटा 1/2 कप,  * मैदा 1/2 कप, * नमक 1/4 चम्मच, * तेल 2 चम्मच, * ठंडा पानी गूंथने के लिए, * जीरा 1/2 चम्मच, * धनिया पाउडर 1/2 चम्मच, * लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, * अमचूर पाउडर 1/2 चम्मच, * चाट मसाला 1/2 चम्मच, * सौंफ पाउडर 1/2 चम्मच, * तेल 1 चम्मच। मूंग दाल कचौड़ी बनाने की विधि मूंग दाल कचौड़ी बनाने के लिए पहले आटा, मैदा, नमक और तेल को अच्छी तरह मिलाएं। धीरे धीरे पानी डालकर अच्छी तरह गूंद लें। अब गूंदें हुए आटे को कम से कम 20 मिनट ढककर छोड़ दो। अब हमें भरावन तैयार करना चाहिए। इसके लिए मूंगदाल नमकीन को ग्राइंडर में पीस लें। अब स्टोव जलाएं और एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मूंग दाल पाउडर और सभी मसाले डालकर भूनें। जब मसाले में खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को ठंडा होने दें। अब गूंदें हुए आटे का छोटा छोटा लोई बनाएं। अब प्रत्येक लोई में भरावन डाल कर लोई का मुंह बंद कर दें। इसे हथेली पर रखकर थोड़ा चपटा कर दें।  सभी...